Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

यूपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई : हमलावर की स्विफ्ट कार बरामद , तीन गिरफ्तार

स्विफ्ट कार जिसमें हमलावर थे

उत्तर प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमले में इस्तेमाल कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। और तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। देवबंद पुलिस ने घटनास्थल से 7 किमी. दूर स्विफ्ट कार पुलिस को खड़ी मिली थी।
कार सीसीटीवी में भी नजर आई है।

कार चंद्रशेखर के काफिले के साथ-साथ चल रही थी। पुलिस ने 3 संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। देर रात चंद्रशेखर ने वीडियो जारी कर कहा कि “मुझे अचानक हमले की उम्मीद नहीं थी । ” चंद्रशेखर अभी सहारनपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। वह पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। ब्लड प्रेशर अप-डाउन होने के कारण उनको आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। उनको गोली लगी है।

Related Post