Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

ट्रक यूनियन में जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा , पढ़िए पूरी खबर

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पांच पदों प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, कोषाध्यक्ष और अड्डा प्रभारी के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए आज 28 जून को नामांकन पत्र दाखिल हो रहे है। और आज ही नामांकन पत्र वापिसी भी होगी। 30 जून को मतदान है। और इसी दिन शाम को फैसला हो जायगा।
इस बार मुख्य मुकाबला बलजीत सिंह नागरा और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच है। जसमेर सिंह भूरा जो कि वार्ड 12 के पूर्व पार्षद भी रहे चुके हैं। और ट्रक यूनियन के प्रधान का चुनाव लड़ रहे है।
लेकिन सर्वे के मुताबिक अगर बलजीत नागरा और चरणजीत सिंह ने भूरा के वोट काटे तो भूरा हार सकते है। लेकिन ये बलजीत सिंह नागरा को नुकसान पहुंचा सकते है। सुना है ये कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर भी हाजरी भर चुके हैं। लेकिन कहीं से भी समर्थन नहीं मिल रहा है। अब 2025 के वार्ड मेंबर चुनाव में भी इनको नुकसान होगा। अभी इनकी पत्नी ममता सैनी वार्ड मेंबर है। गौर है कि बलजीत सिंह नागरा का वार्ड में भी भूरा को समर्थन रहता था। लेकिन यूनियन के चुनाव की चिंगारी नगर परिषद चुनाव तक असर डाल सकती है।
इतना तो तय है कि मुख्य मुकाबला चरनजीत सिंह चन्नी और बलजीत नागरा के बीच है।

इस चुनाव में पहले दो गुट आमने-सामने होते थे लेकिन इस चुनाव में तीन गुट पूरे पैनल के साथ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। इसलिए तीनों ही गुटों के नेताओं ने प्रचार तेज कर दिया है। और मतदाता को अपनी पक्ष में करने के लिए दिन रात एक कर दी है।

इस बार चुनाव मैदान में उतरे तीन गुटों में वर्तमान अध्यक्ष बलजीत गुट, पूर्व अध्यक्ष चरणजीत गुट और इस बार जसमेर गुट ने भी ताल ठोक दी है। बलजीत गुट से प्रधान पद के लिए सरदार बलजीत सिंह नागरा, उप प्रधान पद के लिए महिमा सिंह , महासचिव पद के लिए कुलदीप खंडूजा, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरबंस लाल चौधरी और अड्डा इंचार्ज के लिए भूपेन्द्र सिंह मैदान में होंगे।

जबकि दूसरे चरणजीत गुट से प्रधान पद के लिए चरणजीत सिंह चन्नी, उप प्रधान पद के लिए दर्शन सिंह सैनी, सचिव पद के लिए बलविंदर सिंह बिंदर, कोषाध्यक्ष पद के लिए विक्की खंडूजा और अड्डा इंचार्ज पद के लिए देवेन्द्र सिंह उम्मीदवार होंगे।

तीसरे गुट के रूप में उभरे जसमेर गुट ने प्रधान पद के लिए जसमेर सिंह, उप प्रधान पद के लिए सतवीर सिंह , सचिव पद के लिए विशाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार चौधरी और अड्डा इंचार्ज पद के लिए तपेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि ट्रक यूनियन के चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने तहसीलदार ऋषभ शर्मा को डयूटी सौंपी गई है।

Related Post