Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

कॉलेज रोड़ पर हो रहा नाली का निर्माण : पानी से सड़क ना टूटे इसलिए लगाए जा रहे हैं जाल

कई सालों से शुभखेड़ा – कॉलेज रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा नाली के निर्माण को बजट आया था। लेकिन इस नाली के निर्माण को कोई भी ठेकेदार अपने हाथ में नहीं लेना चाहता था। क्योंकि नाली निर्माण के दौरान कई लोगों ने इसलिए आपत्ति की थी क्योंकि इस क्षेत्र में संपर्क सड़कें जुड़ी थी। लोगों को आवागमन में दिक्कत आनी थी। कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई लेकिन इस काम को हाथ में लिया शिवपुर के ठेकेदार मनजीत सिंह ने।

ठेकेदार ने बड़े ही सुनियोजित तरीके से इस काम को अंजाम दिया है और नाली का निर्माण बेहतरीन तरीके से कराना शुरू कर दिया। साथ-साथ इस मार्ग से जुड़ने वाले संपर्क मार्ग से पानी आता रहता है। लेकिन अब लोहे के जाल लगाए जा रहे हैं। ताकि पानी सड़क में ना आकर नाली में ही गिरे और सड़क भी टूटने से बच जाए।

सरदार मंजीत सिंह शिवपुर के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं और ये जो भी काम अपने हाथ में लेते हैं उसको बहुत अच्छे तरीके से करते हैं इनकी तारीफ शुभखेड़ा के ग्रामीण भी कर रहे हैं और अधिकारी भी काम की तारीफ कर रहे हैं।
ठेकेदार खुद मौके पर है काम करवा रहे हैं ताकि काम में कोई कमी ना रहे।

Related Post