
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस के नाक के नीचे अवैध धंधा चल रहा है। सैलून की आड़ में लव जिहाद चल रहा है।और अवैध स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम चल रहा है। ये सब पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है।
सैलून की आड़ में अभी कुछ दिन पहले ही दो मुस्लिम युवक उत्तराखंड में पकड़े गए थे और अब स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है।इस धंधे में हरियाणा की एक महिला पांवटा साहिब नेटवर्क चला रही है।
हैरानी की बात यह है कि पांवटा पुलिस के नाक के नीचे यह धंधा चल रहा है लेकिन कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाया जा रही है। जिस्मफरोशी के धंधे में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अलावा कुछ पहाड़ की लड़कियों को भी इस धंधे में धकेला जा रहा है।
पांवटा साहिब में डीएसपी रमाकांत ठाकुर अवैध खनन व अवैध शराब माफिया और अवैध धंधे पर रोक लगाने का प्रयास किया था लेकिन उनका तबादला कर दिया गया। अब तो पांवटा साहिब भगवान भरोसे है।
अब देखना है कि नए डीएसपी और थाना प्रभारी राजनीतिक दलों के नेताओं के इशारों पर काम करेंगे या अपने आप इस तरह के अवैध धंधों पर रोक लगाएंगे।
पांवटा साहिब शहर में देह व्यापार चिंताजनक हद तक बढ़ता जा रहा है।एनएच पर होटलों और स्पा सैंटरों में इसके मामले सामने आ रहे हैं और यह अनैतिक धंधा चलाने में कई लोग शामिल हैं।
यहां तक कहा था जहां पर यह अवैध धंधे चल रहे हैं इसकी सारी जानकारी पुलिस को है। लेकिन बहती गंगा को कई सफेदपोश लोग हाथ धो रहे है। और देह व्यापार का धंधा बदस्तूर चल रहा है।मालिश के नाम पर एक्स्ट्रा सर्विस भी हो रही है। 1500 से 2000 रुपए लिए जा रहे हैं।
