जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से बह रही यमुना नदी में औसतन हर साल 3 लोगों की डूबने से मौतें हो रही है।
इन मौतों को लेकर चिंतित शहर के लोगों ब्राह्मण सभा के नेतृत्व में आज सुबह नदी के किनारे जाकर मां यमुना की पूजा अर्चना की और मां यमुना से शांति के अपील करते हुए हवन यज्ञ का आयोजन भी किया।
ब्राह्मण सभा पांवटा साहिब की ओर से आयोजित इस हवन यज्ञ में ओम प्रकाश, सुभाष भट्ट, राजेश शर्मा, कविंदर उनियाल पुजारी और आचार्यों ने विधि विधान से मां यमुना व गणपति की पूजा की। और ब्रह्मा विष्णु महेश, मां दुर्गा की, यमुना मैया, नवग्रह, भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की।
शांति यज्ञ में ब्राह्मण सभा के प्रधान अश्विनी शर्मा, सुभाष शर्मा, मदन शर्मा, अजय शर्मा,विमल शर्मा, हरीश शर्मा, सुधांशु कौशिक, सहीराम शर्मा, नवीन कौशिक, अजय शर्मा,जीवन जोशी, प्रमोद शर्मा, रामलाल शर्मा, मधुकर डोगरी, रवि प्रकाश जोशी, अशोक भारद्वाज, सुमति शर्मा, राजकुमार, कविता शर्मा, नरेश शर्मा, जीवन शर्मा, अशोक भारद्वाज आदि ने ब्राह्मण सभा इकाई द्वारा मां यमुना से शांत रहने की पूजा की तथा यमुना मैया में प्राण गवाने वाले लोगों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
इस महायज्ञ में मां यमुना की आराधना एवं आरती के साथ सभी देवी देवताओं के पूजन करने के पश्चात पूर्णाहुति के साथ हवन यज्ञ हुआ। मां यमुना की आरती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ की गई। मां यमुना से आग्रह किया कि अपना शांत स्वभाव बनाए रखते हुए अपना आशीर्वाद बनाए रखें तथा मां यमुना से आह्वान किया गया कि स्थानीय और जो बाहर से यहां श्रद्धालु आते हैं उनको गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए प्रेरणा दें ताकि श्रद्धालुओं की आकस्मिक मृत्यु न हो सके।
यमुना नदी में लोगों के डूबने के कारण हो रही अपूरणीय क्षति से मुक्त हो जाए। और यमुना डूबने के कारण दिवंगत हो चुके लोगों की आत्मा को शांति एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए भी प्रभु श्री राम से आग्रह स्तुति की गई।

