Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

आग में घी डालने का काम कर रहे कांग्रेस के मंत्री : तोमर

पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने जारी बयान में कही है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।

सिरमौर में पुलिस राह चलते युवकों से मारपीट करती है, युवक के कान का पर्दा फट जाता है। ऊना में दिन दिहाड़े छुरा बाजी घटनाएं है। शिमला में झगड़ा होता है, सिर फूटते हैं और सरकार के मंत्री झगड़े में घी डालने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि चंबा में हत्याकांड हुआ उसने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अहम भूमिका निभाई है। समय रहते कार्यवाही न करने से सरकार से जनता का विश्वास उठ गया है। यही वजह है कि अभी तक इतने दिन बीत जाने पर भी चंबा का जनमानस उद्वेलित और आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा दी गई 10 गारंटियों से भागने के लिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए उन्हें आपस में लड़ाने में लगी है।

Related Post