Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

लिबर्टी ग्रीन में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस


पांवटा साहिब: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर आज सुबह लिबर्टी ग्रीन , पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया गया।
सच्चे देश भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर योग की शक्ति को महत्व मिला। और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी घोषित किया गया।इसके अलावा योग गुरु श्री श्री रविशंकर जी की योग साधना से पूरे विश्व में मानव का कल्याण हो रहा है।

लिबर्टी शूज़ लिमिटेड के उच्चतम प्रबंधन सुनिल बंसल और शम्मी बंसल भी वर्षों से योग गुरु श्री श्री रविशंकर जी की योग कला को जन मानस तक पहुँचाने के पावन प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम में The Art of Living संस्थान के सुमेश वर्मा , मुकेश आर्य और मधुकर डोगरी आदि ने भी भाग लिया। इस मौके पर अमित वत्स ने श्री श्री रविशंकर जी अनुयाई और the art of living से जुड़े सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

Related Post