Breaking
Fri. Aug 14th, 2026

प्रदेश सरकार में मंत्री अनिरुद्ध को क्या बोले पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी

प्रदेश सरकार में मंत्री अनिरुद्ध को क्या बोले पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी

पांवटा साहिब: पांवटा साहिब के विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज कड़े शब्दों में प्रदेश सरकार के सिरमौर के रवैए की आलोचना की और कहा कि प्रदेश सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा जो टिप्पणी की गई है उसके लिए उनको पूरे सिरमौर वासियों से माफी मांगनी चाहिए।

वह शिलाई में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि अगर मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने माफी नहीं मांगी तो इसके नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें। उन्होंने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से कहा कि हमारे लोग धरने पर बैठे हैं इसलिए वहां जाकर मसले का समाधान करें और इस मामले को आगे ना बढ़ाएं।
सरकार को भी इस मामले में तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और हमारे लोगों को इंसाफ मिलना चाहिए।

शिमला में 50 सालों से भी अधिक समय से सिरमौर के लोग रहे रहे है। सब भाईचारे के साथ काम करते हैं लेकिन कांग्रेस ने इस भाईचारे को तोड़ने का प्रयास किया है। अगर सरकार ने इसका समाधान नहीं निकाला दो-तीन दिन बाद सिरमौर के लोगों के साथ हम भी शिमला जाएंगे।

Related Post