Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

सिरमौर के लोगों पर शिमला में हमले हो रहे और उद्योग मंत्री चुप क्यों : तोमर

जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने आज पांवटा साहिब में अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। और उद्योग मंत्री और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि सिरमौर के लोगों पर शिमला में हमले हो रहे हैं और शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सो रहे हैं।
उन्होंने आज तक भी सिरमौर ही लोगों के बचाव के लिए कुछ नहीं किया जबकि शिमला में सिरमौर के लोगों के खिलाफ झूटी शिकायत दर्ज हो रही है।और प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि सिरमौरियो को शिमला से बाहर भगा दो। लेकिन कांग्रेस की सरकार यह भूल गई कि जिला सिरमौर वह जिला है। जिसने हिमाचल निर्माता को जन्म दिया है और यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल बनाया हैं।
उन्होंने कहा कि टैक्सी विवाद में सरकार को बातचीत करनी चाहिए उन्होंने कहा कि शिमला में जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के ज्यादा लोग काम करते हैं लेकिन उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है मारपीट की जा रही है।
यह है व्यवस्था परिवर्तन कांग्रेस सरकार का। उन्होंने कहा कि सभी शिमला में सभी जिलों के लोग काम कर रहे है। और शिमला शहर सबका है। हिमाचल को क्षेत्रवाद और जिले में ना बांटा जाए। उन्होंने कहा कि अगर सिरमौर के लोगों ने शिमला में आंदोलन किया और कानून व्यवस्था बिगड़ी तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार की होगी।

Related Post