Breaking
Fri. Aug 14th, 2026

लांबा समर्थक बने पांवटा कांग्रेस के प्रधान ; लीगल सैल

लांबा समर्थक  बने पांवटा कांग्रेस के प्रधान ; लीगल सैल

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस सचिव सरदार अवनीत सिंह लांबा समर्थक लगातार दूसरे गुट पर भारी पड़ रहे हैं। लांबा समर्थक चंद्रजोत सिंह ढिल्लों को लीगल और ह्यूमन राइट्स का पांवटा ब्लॉक का प्रधान नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह नियुक्ति की है।

गौरतलब है कि पांवटा कांग्रेस में अब सिर्फ दो नेता है जो लगातार जनता के बीच में जा रहे हैं इसमें युवा नेता अवनीत सिंह लांबा भी शामिल है। इसके अलावा दूसरे गुट के नेता की बार-बार हार होने के कारण लोग अब उनसे दूरी बनाने लगे है। अब तो जन समस्याएं सुनने के लिए वही लोग बार-बार आते हैं। और कांग्रेस के वही पुराने कार्यकर्ता हैं। आम जनता ने इस नेता से दूरी बना ली है।

Related Post