Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

कैबिनेट का फैसला : 20 लाख रुपए तक का लोन एक फीसदी ब्याज पर

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक  में मुख्यमंत्री
विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की गाइड लाइन
को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना
के तहत गरीब बच्चों को इंजिनियरिंग,
मेडिकल, मेनेजमेंट, पैरा मेडिकल कोर्स,
फॉर्मेसी, नर्सिंग, ITI, पॉलिटेक्निक और
पीएचडी इत्यादि पढ़ाई के लिए 20 लाख
रुपए तक का लोन एक फीसदी ब्याज पर
मिलेगा।
राज्य सरकार से इस निर्णय से अब गरीब
परिवारों के बच्चे भी विभिन्न क्षेत्रों में
प्रोफेशनल कोर्स करके अपने भविष्य को
बेहतर बना सकेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर
सुक्खू ने अपने पहले बजट भाषण में ही इस
योजना की घोषणा की थी। कैबिनेट ने उन सभी पोस्ट कोड के लिए भर्ती परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया।

Related Post