Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

कंपनी की लापरवाही जा रही जानें : नेता -पुलिस और प्रशासन मुकदर्शक

प्रतिकात्मक चित्र

पांवटा साहिब : रविवार देर रात पांवटा – शिलाई एनएच-707 पर गंगटोली के समीप दर्दनाक हादसे में 24 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हैरानी की बात ये है कि कंपनी की लापरवाही लोगों की जाने रही है। और सरकार, नेता -पुलिस और प्रशासन मुकदर्शक बन गया है।अब पुलिस जांच कर रही है। लेकिन कंपनी के खिलाफ आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जबकि पहले भी कंपनी सड़क निर्माण कटिंग और मलबे को लेकर विवादों में रही है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार तीन युवक बाइक पर सवार होकर रोनहाट की तरफ आ रहे थे। इस दौरान गंगटोली के समीप एनएच का कार्य चला हुआ था। जैसे ही गाड़ियों यहां से गुजरी तो एक बाइक ऊपर से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई।

बाइक सवार एक युवक के सिर व आंख पर गहरी चोटें आई है। तीनों युवको को उपचार के लिए शिलाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।लेकिन एक की गंभीर हालत को देखते हुए पांवटा साहिब रैफर किया गया जहां युवक ने दम तोड़ दिया।
एक का युवक का उपचार शिलाई अस्पताल में ही चल रहा है। एक युवक के हालत ठीक है। मृतक की पहचान माया राम (24) पुत्र सुंदर सिंह, गांव माशू , तहसील कमरऊ के रूप में हुई है।

डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पांवटा साहिब में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद युवक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Post