
आर्ट ऑफ़ लिविंग पाँटा साहिब के ज्ञानचंद गोयल धर्मार्थ भवन में आयोजित किया गया। इस 6 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम में 100 से अधिक पुरुष, महिलायें व युवाओं ने लिया हिस्सा।
सभी ने वर्ल्ड फेमस स्वाँस की क्रिया (सुदर्शन क्रिया ) व योगा , प्राणायाम, ज्ञान और ध्यान के सीखे गुर। अभी हाल ही में द आर्ट ऑफ़ लिविंग के बंगलौर आश्रम से शिक्षण प्राप्त करके आये सुमेश वर्मा ने बताया कि इस तरह के शिविर अब हर माह लगाये जायेगें।
इस समय सबसे ज़्यादा ज़रूरत मन की शांति व तनाव मुक्त जीवन जीने की है जिसका बेड़ा पदमविभूषित गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने उठाया हुआ है । सुमेश वर्मा ने बताया की अनुभवी योगेन्द्र सिंह योगी व सनी सेवल के सानिध्य में व सभी स्वयंसेवक रेणु ठाकुर , अरुणिति, अंजू वर्मा , चारू गोयल , गुरप्रीत सिंह रितु गुप्ता, गीता खुराना व अन्य सहयोग से सफल आयोजन कर पाये ।
शिविर के समापन पर सभी ने अपना अनुभव साँझा किया व बताया कि हम अब हम तनाव मुक्त व ख़ुशी महसूस कर रहे है । बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे डायरेक्टर त्रिपुति ग्रुप अरुण गोयल ने सभी प्रतिभागियों को इन क्रियाओं को अपने जीवन में निरंतर बनाये रखनें की प्रेरणा दी।इस अवसर पर स्कॉलर्स होम के डायरेक्टर नरिंदर पाल सिंह नारंग , गुरमीत कौर नारंग , अरुण शर्मा व सुनीता शर्मा उपस्थित रहे । अगला हैप्पीनेस प्रोग्राम 20 जून से 25 जून व 26जून से 2 जुलाई को होगा। सभी आमंत्रित है ।
