Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

पांवटा निवासी और उत्तराखंड सरकार में बागवानी निदेशक डॉ. हरमिंद्र सिंह बवेजा क्यों हुए सस्पेंड


पांवटा निवासी और उत्तराखंड सरकार में बागवानी निदेशक डॉ. हरमिंद्र सिंह बवेजा सस्पेंड को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उतराखंड सरकार ने सस्पेंड कर दिया है।
ये हिमाचल प्रदेश में भी विवादों से घिरे रहे है। अब आने वाले दिनों में एचएस बवेजा की मुश्किलें बढ़ और सकती है। एचएस बवेजा हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। वह डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के वैज्ञानिक हैं।

बवेजा के खिलाफ उत्तराखंड में कीवी फल पौध वितरण के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करने, हल्दी-अदरक बीज वितरण में देरी करने, अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों के लिए स्वीकृति से अधिक धन खर्च करने जैसे आरोप हैं। इस लेकर मिल रही शिकायतों को देखते हुए विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व में
तत्कालीन सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से प्रारंभिक जांच कराई।और जांच में उनके भ्रष्टाचार के आरोप साबित हुए।

Related Post