Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है

जब माता पिता का देहांत हो चुका हो। तो लोग कुछ लोग टूट जाते है। कुछ बिखर जाते है। और कुछ हिम्मत रखने वाले आगे बढ़ते है। कहते है पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। यही कर दिखाया एक बेटी ने। इस बेटी ने चार बार नेट और दो बार सेट पास किया और आखिरकार इसकी मेहनत रंग लाई।

हमीरपुर जिले के घरड़ाट गांव से संबंध रखने वाली शैलजा चंदेल का हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई एसिस्टेंट प्रोफ़ेसर कॉलेज कैडर पॉलिटिकल साइंस में चयन हुआ है। शैलजा के माता पिता का देहात हो चुका है। और इसने प्राइवेट ही MA की शिक्षा हासिल की और चार बार नेट और दो बार सेट की परीक्षा पास की।

Related Post