Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

यमुना नदी में डूबने से 15 साल के लड़के की मौत


पांवटा साहिब में आज दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना नदी में डूबने से दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई। उसके दोस्तों ने छात्र को बचाने के लिए प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार रवि कुमार (15) पुत्र जालम सिंह निवासी गांव बहराल दोस्तों के साथ पांवटा के सतीवाला के समीप यमुना नदी में नहाने के लिए पहुंचा था।

छात्र नहाने के लिए नदी में उतरा तो वह गहरे पानी में डूबता चला गया। इसको डूबता देख उसके दोस्तों ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची परंतु तब तक युवक दम तोड़ दिया था। रवि कुमार उच्च पाठशाला बहराल का 10वीं कक्षा का छात्र था।

Related Post