
पांवटा साहिब: पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत आंज भोज की 11 पंचायतें आती है। लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद इस क्षेत्र के लोग भगवान भरोसे हैं। अब जो समस्या है वो पीने के पानी की भी है। सड़क और चिकिस्सा की भी है। कोई सुनवाई नहीं है।
बीजेपी विधायक सुखराम चौधरी विपक्ष में होने की बात कहकर पल्लू झाड़ देते है। और सत्ता पक्ष में पता नही किसकी चल रही है। अधिकारी इसलिए परेशान है। कि पांवटा साहिब में अवनीत लांबा की सुने या पूर्व विधायक किरनेश जंग की। बाकी तो विधानसभा चुनाव में सब साफ हो गए। कुछ बीजेपी में चले गए। कुछ आम आम आदमी पार्टी में और बचे हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री ने घर में बैठा दिया।
अब मुद्दे की बात ये है। कि कुछ दिन पहले भरली आगरों के उप गांव अबाड़ा से लोग पांवटा साहिब आए। पीने के पानी की समस्या है।
अब जिला सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत क्लाथा बढ़ाना के गांव हथिरा, डगर, बस्ताना व एससी बस्ती के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पानी की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग पांवटा साहिब से मिला। ग्राम पंचायत क्लाथा बढ़ाना के पूर्व प्रधान शेर सिंह, इंदिरा देवी, सुरमी देवी, नरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, अनिल कुमार, मीरा देवी, रेखा देवी, धर्मी देवी, केहर सिंह, विकेश तोमर, पंचराम तोमर, अनु देवी, आशा देवी व प्रियंका देवी आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव हथिरा, डगर, बस्ताना व एससी बस्ती के ग्रामीणों के लिए उठाऊ पेयजल योजना क्लाथा-डांडा (LWSS -2) से पानी आता है।
मगर पिछले 6 महीने से ग्रामीणों को पानी ना मिलने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन पर जानकारी देने के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते स्थानीय ग्रामीण कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि 1998 से अभी तक टैंक की मरम्मत नहीं की गई है इसकी मरम्मत की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस उठाऊ पेयजल योजना में आए दिन मोटर खराब रहती है। मोटर के साथ-साथ बिजली का मीटर भी जला हुआ है इसे अभी तक नहीं बदला गया है।
उन्होंने कहा कि लाइनमैन भी लाइन में बहुत कम आते हैं और ना ही ग्रामीणों के फोन उठाते हैं वह ज्यादातर अपने व्यक्तिगत काम में व्यस्त रहते है।
अधिशासी अभियंता IPH पांवटा साहिब अरशद रहमान ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर प्रतिनिधिमंडल मिला है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को सुचारू रूप से पानी मिल सके।
