Breaking
Fri. Aug 14th, 2026

क्या धरना खत्म करने को मान गए नाथूराम ?

पांवटा साहिब: एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा के आश्वासन के बाद गिरिपार संघर्ष समिति ने आज अपना धरना समाप्त कर दिया है। और सभी एसडीएम की बात मान गए है। लेकिन साथ ही समिति ने कहा है कि अगर पुल के निर्माण में बरती गई अनियमितताओं की सही जांच नहीं हुई और 10 टन से ज्यादा के ट्रक फिर से पुल पर चले तो समिति कभी भी दोबारा धरने पर बैठ सकते हैं।
आज मौके पर पहुंचे एसडीएम ने संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं से लंबी बातचीत की उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण में बरती गई अनियमितताओं पर SE स्तर की कमेटी का गठन होगा जिसमें समिति के लोग भी शामिल होंगे। साथ ही एसडीएम ने कहा कि ओवरलोड रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया जाएगा ताकि पुल को बचाया जा सके।

गौरतलब है कि समाजसेवी नाथूराम चौहान और जीवन सिंह तथा अन्य लोग पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे थे। पहले यह धरना पुल के उद्घाटन को लेकर हुआ था इसके बाद यह धरना पुल के कार्य में बरती गई अनियमितता और ओवरलोड को रोकने के लिए किया गया। आज एसडीएम गुरजीत सिंह चीमा मौके पर पहुंचे और उन्होंने खत्म कराया।

Related Post