Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

गिरी नदी का इस क्षेत्र में बढ़ सकता है जलस्तर : ऐसे सावधानी बरतें

गिरी नदी का इस क्षेत्र में बढ़ सकता है जलस्तर : ऐसे सावधानी बरतें

सिरमौर पुलिस ने आम जनता को सूचित किया है कि जल स्तर बढ़ने के कारण गिरी जाटोंन बैराज श्री रेणुका जी के गेट नंबर 4 से आज 6 इंच पानी, समय 12:30 PM पर छोड़ दिया है। अतः पानी छोड़े जाने की स्थिति में इसके अंतर्गत आने वाली पंचायतों, सभी मैदानी इलाकों में जल स्तर बढ़ सकता है या बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा होने की संभावना हो सकती है।

अतः सभी स्थानीय जनता से अपील है कि इस दौरान नदी के किनारों व आस-पास जाने से परहेज करें। तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के निशुल्क दूरभाष नंबर 1077 ((24*7) पर तुरंत संपर्क करें।

Related Post