Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

गोरखधंधा : ट्रक नहीं पलटता तो पहुंच जाती शराब ठिकाने पर : फैक्ट्री,शराब के ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत


कल देर रात शराब से लदा एक ट्रक नाहन शिमला रोड पर सड़क में पलट गया। हैरानी की बात ये है कि रात को पुलिस भी जगह जगह तैनात रहती है। एक्साइज विभाग भी समय समय पर जांच करता है। लेकिन फिर भी ट्रक नाहन शहर को पार कर शिमला रोड पर भी चला गया। लेकिन ट्रक पलट गया। नही तो किसी को खबर नहीं लगती।

इस एलपी ट्रक में टेंपरेरी केबिन बना उसमें करीब 300 पेटी से ज्यादा देसी शराब छुपा कर रखी गई थी। इस दुर्घटना के बाद सैकड़ों शराब की बोतलें टूटकर सड़क पर बिखर गई।

रात को ही जब विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो चुका था।पुलिस और होमगार्ड की टीम सड़क पर से कांच और शराब की बोतलों को गिनती के साथ हटाने में जुटी रही। ये देसी शराब संतरा ब्रांड के नाम से कालाअंब के एमएस होलीनेस फैक्ट्री में बनी हुई थी। इस फैक्ट्री में संतरा नामक ब्रांड से देसी शराब बनाने का विभाग के द्वारा लाइसेंस जारी किया गया है।

लेकिन बोतल के होलोग्राम के ऊपर रजिस्ट्रेशन नंबर तो है मगर मैन्युफैक्चरिंग डेट और बैच जिस जगह पर होना चाहिए वहां ना होकर कहीं और लगाया गया है। हालांकि बीते कल चंबा के लिए देसी शराब का परमिट कटा था।लेकिन जिस गाड़ी के नाम परमिट काटा गया था उसका नंबर वह नहीं था जो गाड़ी शराब के साथ हाईवे पर पलट गई है।

Related Post