Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

Well done सनम : विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण छात्रा सनम ने किया पांच किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र

जिला सिरमौर के पांवटा में आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए।राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पांवटा साहिब में भी बड़े जोर शोर के साथ पर्यावरण समारोह का आयोजन किया गया।

इसके तहत राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं के द्वारा रैली निकालकर जागरूकता संदेश दिया गया रैली पांवटा बाजार गीता भवन से होती हुई गुरुद्वारा ग्राउंड में गई और जहां वॉलिंटियर्स ने लोगों को नारे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

तत्पश्चात विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ दीर्घायु प्रसाद ने बताया की वर्ष भर विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम चलते हैं। आज वोलेंटियर्स द्वारा प्लास्टिक कचरा एकत्र कर इस बात की शपथ ली गई की प्लास्टिक कचरे को कम से कम प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया की इस प्लास्टिक कचरे से हमारे अंदर प्लास्टिक कचरा जा रहा है।

इस बार हम पर्यावरण दिवस की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं। प्रश्नोत्तरी में टैगोर सदन प्रथम तथा लक्ष्मीबाई सदन द्वितीय रहा। भाषण में टैगोर सदन से आयुषी अत्री प्रथम सपना विवेकानंद सदन द्वितीय तथा टैगोर सदन की ही महक ठाकुर द्वितीय,स्लोगन और पेंटिंग में वंशिका तरुषि, सृष्टि ,मन्ताशा,महकदीप ट्विंकल पुंडीर,ऋतु,सतविंदर , राशि पंवार , अंशु शर्मा ,निकिता शर्मा, प्रीति इशू प्रतिज्ञा तनु सिंह शबाना सान्या स्नेहा वंदना ने विभिन्न वर्ग में स्थान लिया।

विद्यार्थियों में छात्रा सनम जो की विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण बच्चा है इसने लगभग पांच किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। प्रधानाचार्य द्वारा उसे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Post