Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

नहीं रहे महाभारत के मामा शकुनी


महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले एक्टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल ने दम तोड़ दिया। इस अभिनेता की मौत की खबर से टीवी और सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया है।

एक्टर गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टर्स ने उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन आज सुबह मुंबई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए।

Related Post