Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

देहरादून में अतीक अहमद के मकान पर चला बुलडोजर


पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में पुलिस ने आज अतीक अहमद के मकान पर बुलडोजर चलाया। आरोपी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाया हुआ था। उसके मकान के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भी पुलिस प्रशासन को भेजी गई थी। जिसके बाद आज प्रशासन ने जेसीबी से आवास ध्वस्त कर दिया।

गैंगस्टर अतीक अहमद जो कि देहरादून के तुंतोवाला, पटेलनगर का निवासी हैं। इसके खिलाफ पिछले साल गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इसके अलावा उसके खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद उसको हिरासत में लिया गया।

Related Post