Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

पुरुवाला थाना क्षेत्र में दो गुटों में खूनी संघर्ष एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज


जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस उप मंडल के तहत गिरिपार के पुरूवाला थाना क्षेत्र में दो गुटों में आज खूनी
संघर्ष हुआ है। दोनो ओर से एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

राहुल कुमार s/o ओमप्रकाश निवासी गांव फूलपुर शमशेर गढ, डा0 शिवपुर तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर (हि0प्र0) ने पुलिस में शिकायत की है कि आज सुबह यह व अन्य लोग 7 बजे के आस पास बांगरण पुल के पास TRACTOR भरने के लिए गए थे और राम सिह, बृजेश, अशोक आदि व्यक्तियों ने डण्डो, राडों, गडांसो व चाकु आदि से इनके ऊपर हमला कर दिया जिनसे इनको चोटे आई है।

वही दूसरी और बृजेश चौधरी पुत्र राम सिंह निवासी गांव नारीवाला, पावंटा साहिब ने शिकायत की है कि यह काम करने नदी मे गया तो राहुल,अंकु, नीरज , अरुण ने इसे आकर मारने लगे और इसके ट्रैक्टर को इन्होने साईड किया और फिर बांगरण पुल के नजदीक इन्होने फिर से लडाई की और इसने अपने घर से पापा को बुलाया तो इन लोगों ने उनके सिर पर डंडे से वार किया।

Related Post