Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

SDM पांवटा ने पांवटा – नाहन एनएच पर दो जगह नई क्रॉसिंग खोलने को लिखा पत्र

एसडीएम पावटा गुंजित सिंह चीमा ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि पांवटा नहान एनएच पर दो जगह क्रॉसिंग की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने आईटीआई के पास से कैनाल रोड की ओर क्रॉसिंग खोलने की जरूरत बताया अपने पत्र में एसडीएम ने कहा कि कई बार एंबुलेंस और अन्य कार्यक्रम के दौरान वहां से यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए इसकी जरूरत है इसके अलावा शर्मा पेट्रोल पंप के पास क्रॉसिंग की बात कही है।

दो जगह से एनएच पर क्रॉसिंग की मांग पर शहरवासियों ने अपनी प्रतिक्रिया देना भी शुरू की है। कुछ लोगों का कहना है कि इससे कई जगह और से मांग उठ सकती है इसी एनएच पर हॉस्पिटल भी है। स्कूल भी आते हैं और इसलिए एनएच पर कई जगह क्रासिंग खोलने की मांग हो सकती है। यह पत्र रोड सेफ्टी क्लब की मीटिंग के बाद जारी किया गया है।

Related Post