जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस उपमंडल के तहत माजरा थाना क्षेत्र में जगतपुर गांव में हुई हत्या के मामले को सिरमौर पुलिस ने 5 घंटे में सुलझाया। और दोस्त के कातिल को भी पकड़ लिया
दरअसल पुलिस को वीरवार को जैसे ही जगतपुर स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री इंडियन टेक्नोमेटिक परिसर में झाड़ियों में शव की सूचना मिली तो पुलिस ने सबसे पहले मोबाइल लोकेशन की जानकारी जुटानी शुरू कर दी।
इसके बाद जब पुलिस को हत्यारे सलमान और मृतक शाहिद की एक स्थान पर लोकेशन मिली तो पुलिस को शक हुआ इसके बाद पुलिस ने तुरंत सलमान की तलाश शुरू कर दी।
सलमान उसी क्षेत्र में रात को हत्या कर सुबह मजदूरी के लिए चला गया था इसके बाद पुलिस ने मृतक शहीद की पत्नी से भी पूछताछ की। हालांकि मृतक की पत्नी का हत्या में सहयोग नही रहा। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी के साथ कातिल के संबंध थे और जब मोबाइल कॉल की डिटेल कंगाली गई तो कातिल और मृतक की पत्नी के बीच कई बार लंबी बातचीत भी हुई थी।
इसके अलावा कातिल सलमान और मृतक शहीद के बीच फोन पर आखरी बार बातचीत हुई जिसके आधार पर पुलिस ने इस पूरे मामले का पटाक्षेप किया।
