Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

दोस्त सलमान ने ही किया था कत्ल


सिरमौर के पांवटा साहिब के जगतपुर गांव में एक फैक्ट्री परिसर में 35 साल के युवक शहीद की लाश मिली है। युवक को डंडों और पत्थरों से मारा गया था। युवक इसी गांव का रहने वाला था पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसको मारकर फैक्ट्री परिसर में फेंका गया है या यहीं पर इसकी हत्या की गई है।

यह वही इंडियन टेक्नोमैक फैक्ट्री परिसर है जो पिछले काफी समय से बंद पड़ी है जिला सिरमौर के एडिशनल एसपी ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी ।

दोस्त सलमान ही निकला हत्यारा , मृतक की पत्नी के साथ थे प्रेम संबध

पांवटा साहिब: पुलिस की अभी तक की जांच में खुलासा हुआ है कि युवक की हत्या करने वाला सलमान उसी का दोस्त था, और दोनों युवक नशे के आदि थे।

सलमान के मृतक शाहिद की पत्नी के साथ प्रेम संबंध थे। ऐसे में शाहिद सलमान के प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहा था। इसलिए सलमान ने योजनाबद्ध तरीके से शाहिद की डंडे और पत्थरों से मार मार कर हत्या कर दी।

एसपी सिरमौर ने बताया कि सलमान को हिरासत में ले लिया गया है। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक की मदद ली जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

Related Post