Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

5 दिन बाद हथनीकुंड बैराज में मिला युवक का शव

पांवटा साहिब : शनिवार की शाम को अपने दोस्तों के साथ यमुना में डूबे युवक का 5 दिन बाद शव हथनीकुंड बैराज में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब लाया गया हैं।

बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण युवक को ढूंढने में पुलिस और गोताखोरों को दिक्कत आ रही थी। पिछले कई दिन से गोताखोरों की एक टीम युवक को ढूंढने के लिए नदी में उतरे थे।

आखिरकार यमुना नदी में डूबे युवक का संजय यादव (22) पुत्र राजपाल यादव बरामद किया हैं। जोकि बागपत उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। ये युवक पांवटा साहिब में शादी ब्याह और अन्य कार्यक्रम में लाइट सजाने का काम करता था। वह पिछले कई दिनों से अपने साथी सुखविंदर सिंह मोनू के साथ पांवटा साहिब के गुरुद्वारा साहिब में लाइट लगाने का काम कर रहे थे।

यमुना में डूबने वाला युवक इकलौता था। पांवटा साहिब में काम करने के लिए आया था और यमुना नदी नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया।

पांवटा साहिब यमुना नदी में नहाते समय शनिवार देर शाम युवक डूब गया था संजय की माता उनके साथ रहती थी पिता का पहले ही देहांत हो चुका है अब परिवार में सिर्फ मां बची है। थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि युवक का शव ढूंढ लिया है।

Related Post