गिरिपार क्षेत्र को पांवटा साहिब से जोड़ने वाले बांगरण पुल की मरम्मत का कार्य 5 महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका। जिस कारण अभी भी वाहनों का आवागमन अस्थाई सड़क से हो रहा था।
अब बारिश के चलते पुल के समीप बनाया गया अस्थाई पुल डूब गया है और पुलिस के जवान के लिए बनी निगरानी शेड भी पानी में जलमग्न हो गया है। हैरानी की बात यह है कि पुल का निर्माण कार्य इतनी धीमी गति से हो रहा है कि अब 5 महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका है।
पुल बंद होने के कारण पुल के समीप से गिरी नदी में अस्थाई सड़क बनाई है। लेकिन अस्थाई सड़क पर चढ़ाई होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं पिछले 10 दिन में 5 से ज्यादा वाहन पलट चुके हैं।
इस पांवटा साहिब-पांवटा-भगानी मुख्य सड़क पर बांगरण पुल के पास अस्थाई मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों व चढ़ाई के कारण प्रतिदिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है।
आज सुबह फिर इस मार्ग पर पुल के पास एक ओवर लोडेड ट्रॉला का चक्का टूट गया और ट्रक सड़क के बीचोबीच फंस गया। ट्रक पलटा नहीं लेकिन इस मार्ग पर जाम लग गया। और गिरिपार से पांवटा की तरफ आने वाली स्कूल बसें भी जाम में फंस गयी। हालांकि अस्थाई मार्ग पर जाम लगते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को संभाला।
लेकिन बांगरण चौक तथा गिरी नदी मार्ग तक वाहनो की लंबी कतारें लग गयी।
इससे पहले ट्रैक्टर और अन्य वाहन पलट चुके है।
पांवटा साहिब को गिरिपार से जोड़ने वाले गिरी नदी पर बने बांगरन पुल पर आवाजाही को प्रशासन ने 25 अप्रैल तक बंद कर दिया था। इससे पहले ये 25 मार्च और इससे पहले 25 फरवरी तक बंद किया था। 25 मई का समय दिया गया है। फिर जून तक लेकिन अभी भी काम अधूरा है। इस पुल से गिरिपार की 18 पंचायतें जुड़ी है।
