जिला सिरमौर के शिलाई के गांव की एक नाबालिग 15 साल की लड़की को पांवटा साहिब में बाईपास चौक के समीप सैलून चलाने वाले दो मुस्लिम युवक भगा ले गए इन दोनों को लड़की के साथ लोगों की सहायता से उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। और परिजनों को बुलाकर पुलिस जांच में जुट गई है।
दोनो मुस्लिम युवकों ने बताया कि यह लड़की सलून में आती थी और इसके बाद जान पहचान हो गई इसके बाद उनको उत्तराखंड घुमाने ले गए थे यह तो जांच में पता चलेगा कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा है। या नहीं
लेकिन इतना तो तय है कि धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को बहला-फुसलाकर युवक अपना मकसद पूरा करना चाहते थे। अब देखना है कि इस मामले में पुलिस क्या करती है और इन लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

