Breaking
Fri. Aug 14th, 2026

हाथ में कलावा, गले में रुद्राक्ष की माला 16 वर्षीय हिंदू लड़की को बेरहमी से मार डाला

हाथ में कलावा, गले में रुद्राक्ष की माला  16 वर्षीय हिंदू लड़की को बेरहमी से मार डाला

दिल्ली : शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय हिंदू लड़की साक्षी की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसकी पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। हैरानी बात ये है कि जब लड़की को मारा जा रहा था जनता तमाशबीन बनी थी।

साहिल और नाबालिग रिलेशनशिप में थे, लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया। लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी।

जब आरोपी ने उसे रोका, उस पर चाकू से कई बार वार किया और इसके बाद उस पर पत्थर दे मारा। शहाबाद हत्या मामले पर आउटर-नॉर्थ एडीसीपी राजा बंथिया
ने कहा, “लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन कब से जानते थे यह जांच का विषय है।

युवक ने चाकू से 20 से ज्यादा वार किए गए हैं।” साहिल की बुआ बुलंदशहर में रहती हैं पुलिस को कल यानी रविवार को पता चला था की घटना के बाद वह बुआ के पास जा सकता है। पुलिस जब वहां पहुंची तो साहिल को पकड़ लिया गया। आरोपी की फोटो हाथ में कलावा और गले में रुद्राक्ष की वायरल भी हो रही है।

Related Post