Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

सरकार ने फेरा ‘ आशा ‘ की उम्मीदों पर पानी

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के चिकित्सा खंड राजपुरा की आशा वर्करों की उम्मीदों पर स्वास्थ्य महकमा पानी फेर रहा है। महकमा कहता है कि सरकार से पैसे नही आए है। जबकि आशा वर्कर्स कह रही है। हमको अपना मानदेय चाहिए। आशा वर्कर को चार महीने से मानदेय नहीं मिला है। शुक्रवार को आशाओं ने प्रदर्शन किया।

आशा वर्करों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में वह सिर्फ फील्ड का काम ही नहीं करती है बल्कि अन्य विभागीय काम भी करने से कभी पीछे नहीं हटती बावजूद इसके उन्हें चार चार महीने मानदेय नहीं दिया जाता उन्होंने आरोप लगाए।

इन्होंने सिविल अस्पताल में सीएमओ डॉ अजय पाठक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया और समय पर मानदेय देने की मांग भी की गई । इस बारे में सीएमओ अजय पाठक ने कहा कि जल्द ही आशाओं को उनका मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बजट नहीं आने की बात की।

Related Post