Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

बातामंडी स्कूल का दसवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत


पांवटा साहिब: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाता मंडी का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा और बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी 88% रहा। सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

10वीं कक्षा में कुमकुम पुत्री किन्नौर सिंह ने 700 में से 592 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही शोएब पुत्र शराफत अली ने 581 अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा साक्षी पुत्री रविंद्र सिंह ने 700 में से 580 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

12वीं कक्षा में सादिया पुत्री शबशारत अली ने 500 में से 460 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इशरत पुत्री गफ्फूर मोहम्मद 434 अंकों के साथ
द्वितीय स्थान पर रही व मुमताज पुत्री नजर हुसैन 500 में से 426 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना पलियाल ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के 2 छात्रों अमन तथा अरविंद ने आरबीआई द्वारा आयोजित फाइनेंस लिटरेसी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इन्हें 5,000 पुरस्कार राशि प्रदान की गई। और ब्लॉक स्तर पर आयोजित।मैथ्स क्विज में अमन और तमन्ना ने चालीस टीमों में तृतीय स्थान प्राप्त किया

Related Post