Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

पीने के पानी लिए त्राहिमाम त्राहिमाम : हर घर के नल में जल नही…

हिमाचल प्रदेश के पांवटा उप मंडल के तहत ग्राम पंचायत भरली आगरों के उप गांव अंबाडा के ग्रामीण आज पांवटा साहिब में अधिशासी अभियंता से मिले। और पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि उनके गांव में ग्रेविटी की स्कीम है। जिसका जलस्तर बिलकुल कम हो गया है। जिस कारण पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। और इस गर्मी के मौसम में पेयजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

इस गांव की आबादी करीब 150 है। इसके अलावा यहां के स्कूल में भी पानी की दिक्कत है। स्कूल में मिड डे मिल बनाने में भी दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पानी की समस्या दूर करने के लिए गांव में बोर करवाया जाएं।

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल पानी की समस्या होती है। पिछले वर्ष भी हाईड्रोलॉजिस्ट को साइट दिखाई गयी थी लेकिन बोरवेल नहीं लगाया गया। इसलिए पानी की किल्लत को दूर करने के लिए जल्द से जल्द बोरवेल लगाया जाएं।
ज्ञापन देने वालों मेंश्याम सिंह, आशा, सीमा, ममता, नीता, संतोष और पिंकी आदि दो दर्जन लोग शामिल थे।

Related Post