Breaking
Fri. Aug 14th, 2026

पांवटा का विकास कांग्रेस को नहीं आया रास : EO अजमेर ठाकुर का तबादला

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने संभाला कार्यभार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रहे अजमेर ठाकुर का तबादला हमीरपुर हो गया है। अजमेर ठाकुर ने अपने कार्यकाल में नगर परिषद भवन का कायाकल्प किया। जो सबके सामने है। शहर में टाइलें हो, पार्क हो और कई महत्वपूर्ण कार्य किए। लेकिन उनका विकास कांग्रेस को रास नहीं आया और उनका तबादला कर दिया गया।

हालांकि उनके स्थान पर जिला सिरमौर की नहान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने संजय तोमर को अतिरिक्त कार्यभार मिला है। और उन्होंने संभाल भी लिया है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के चहेते कुछ ठेकेदारों गलत बिल पास करवाने के लिए दबाब डाल रहे थे। लेकिन अजमेर ठाकुर किसी के आगे झुकने को तैयार नहीं थे। अब देखना है कि नए कार्यकारी अधिकारी किस तरह से नगर परिषद को आगे ले जाने का प्रयास करते हैं।

आज से संजय तोमर ने कार्यकारी अधिकारी के रूप में सेवा शुरू कर दी है संजय तोमर आंजभोज क्षेत्र से संबंध रखते हैं और नाहन नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी है पौंटा साहिब के नपा कार्यकारी अधिकारी के ट्रांसफर के बाद उनको पौंटा साहिब के नगरपरिषद की भी जिम्मेदारी मिली है।

Related Post