पांवटा साहिब : आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है एक बार पुनः राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पौंटा साहिब की छात्राओं द्वारा विद्यालय को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद ने बताया कि विद्यालय का दसवीं का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा है। ईशा डोबाल पुत्री बसंत दोबाल 90% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रितिका ने 88 प्रतिशत अंक प्रतिशत प्राप्त करके द्वितीय स्थान अंशुल शर्मा ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान लिया है।
विद्यालय का दसवीं का परीक्षा परिणाम 78प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और उनके माता पिता को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानाचार्य डॉ दीर्घायु प्रसाद ने बताया की विद्यालय के अध्यापक विद्यार्थियों के साथ बहुत मेहनत कर रहे हैं और भविष्य में और बेहतर परिणाम देने की की कोशिश रहेगी।

