पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। न्यू क्रीसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूपपुर की छात्रा हर्षिता ने 614/700 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जबकि आमना व रितिका ने 584/700 अंक प्राप्त करके संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आफरीन ने 577/700 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल प्रबंधक नजाकत अली हाशमी व स्कूल प्रधानाचार्य नवनीता शर्मा की ओर से सभी विद्यार्थियों को बहुत बहुत बधाई वा उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्कूल का परीक्षा परिणाम 82% रहा।

