पांवटा साहिब: भारतीय जनता पार्टी पाँवटा साहिब मंडल की मासिक बैठक मंडल उपाध्यक्ष सोमनाथ चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री और विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी, महामंत्री हितेंद्र कुमार व देवराज चौहान विशेष रूप से उपस्थिति रहे।
विधायक सुखराम चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार की 9 वर्षों की जन हितैषी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के लिये जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
यह अभियान 1 जून से शुरू होकर 20 जुन तक चलेगा।
विधायक सुखराम चौधरी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर बूथ स्तर पर पार्टी के लिए कार्य करें उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और एक बार पुनः केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, पवन चौधरी, रोहित चौधरी, चरणजीत चौधरी, राहुल चौधरी,शमशाद अली, स्पर्श गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

