Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

पांवटा साहिब में उड़ता पंजाब : नशे की खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पांवटा साहिब में उड़ता पंजाब : नशे की खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पांवटा साहिब पुलिस ने पंजाब के तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की सामग्री घर घर जाकर सप्लाई भी करता था। जानकारी के अनुसार भुपीन्द्र सिंह पुत्र हरीन्द्र सिंह (52) स्थाई निवासी लुधियाना पंजाब का रहने वाला है। वह पांवटा साहिब में मनप्रीत कौर पत्नी गगन दीप सिंह निवासी शुभखेडा के मकान मे किरायेदार रहता था। आरोपी से 31 किलो चूरा पोस्त और अफीम बरामद की है।

ये पिछले लंबे समय से बड़े पैमाने पर नशे की तस्करी और सामग्री बेचने का काम कर रहा था इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। पुलिस कल रात जाल बिछा कर इस व्यक्ति को भारी मात्रा में नशे की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। ये तस्कर न केवल अफीम डोडे, भुक्की, अफीम की तस्करी करता था बल्कि नशे के आदि लोगों को उनके घरों तक सामग्री पहुंचाने का काम करता था।

इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने कहा पुलिस द्वारा बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। और इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Post