Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए पांवटा साहिब के ‘अवतार ‘

पंचतत्व में विलीन हुए पांवटा साहिब के  ‘अवतार ‘

जिला सिरमौर के पांवटा कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नगर परिषद पांवटा साहिब के चेयरमैन सरदार अवतार सिंह तारी पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम को भारी संख्या में लोग पहुंचे। अवतार सिंह तारी का सोमवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थे। वह 65 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

नगर परिषद के चेयरमैन रहते उन्होंने शहर के विकास के लिए अपना योगदान दिया था। उनकी सोच और मेहनत की बदौलत यमुना किनारे स्वर्ग धाम बना। उनके प्रयासों से स्वर्गधाम में कमरे बने। लोगों को बैठने के शेड बनाए गए। अब बारिश, धूप और खराब मौसम में भी इस स्वर्गधाम में संस्कार हो सकते है। अब आज इस स्थान उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके द्वारा स्वर्गधाम निर्माण की गई पहल से लोग उनको हमेशा याद रखेगे।

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी में रहते हुए भी उन्होंने पार्टी को मजबूत किया। कांग्रेस में मंडल अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने सभी को साथ लेकर काम किया और वह पार्टी के वफादार सिफाई थे। आज दोपहर बाद यमुना तट पर स्वर्गधाम में अंतिम संस्कार किया गया इस मौके पर पूर्व विधायक किरणेश जंग, अनिंद्र सिंह नॉटी, प्रदेश कांग्रेस सचिव अवनीत सिंह लांबा, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल , राजेंद्र शर्मा, प्रदीप चौहान, युवा कांग्रेस के नेता लाल सिंह तोमर आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Post