Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

जिला सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन में विस्तार और बदलाव

जिला सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन में विस्तार और बदलाव

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष कुलदीप राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव ग्यार सिंह नेगी , कोषाध्यक्ष जवाहर सिंह देसाई , वीर सिंह ठाकुर और प्रताप चौहान शामिल हुए।
बैठक में कार्यकारिणी में कुछ बदलाव किए गए हैं जिसमें कुछ नए सदस्यों को शामिल किया गया

जिसमें हरि सिंह ठाकुर राज्य डेलिगेट्स होंगे, इसके अलावा सतपाल सिंह अजटा उपाध्यक्ष जिला सिरमौर कबड्डी संघ , विक्रम सिंगटा उपाध्यक्ष जिला सिरमौर कबड्डी संघ ,मनोज नेगी सह सचिव जिला सिरमौर कबड्डी संघ और मोहन सिंह छींटा को जिला सिरमौर कबड्डी संघ के सह मीडिया प्रभारी के रूप में जिला सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन मे शामिल किया गया है ।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रो कबड्डी की तर्ज पर हिमाचल में भी कबड्डी लीग करवाई जाएगी। जिसके लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में लड़कों व लड़कियों के ट्रायल लिए गए जिसमें 19 लड़कियों ने और 48 लड़कों ने भाग लिया।

जिला सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन आगामी जून माह मे 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों की एक प्रतियोगिता शिलाई में करवाने जा रही है ,जिसमें सभी 6 जॉन से दो टीमें बालक वर्ग में और 2 टीमे बालिका वर्ग में भाग लेगी।

Related Post