Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी हमारे आदर्श : यूथ कांग्रेस

पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी हमारे आदर्श : यूथ कांग्रेस

पांवटा साहिब : युवा कांग्रेस पांवटा साहिब अध्यक्ष मोहब्बत अली व जिला युवा कांग्रेस सचिव मनवीर सिंह और पांवटा साहिब युवा कांग्रेस के सदस्यों ने आज नाहन कांग्रेस भवन में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पहले उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी हमारे आदर्श है। और ब्लड डोनेट करना बहुत बड़ा पुण्य है इससे बड़ा कोई पुण्य नही है। उन्होंने ये भी कहा की देश के युवाओं को राजीव गांधी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए।

उन्होंने ही सबसे पहले डिजिटल इंडिया बनाने की ओर अपने कदम बढ़ाए थे।डिजिटल इंडिया बनाने में उनका अहम रोल है। शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे पंचायती राज को मजबूत करने की बात हो। और हर 18 साल के युवा को वोट देने का अधिकार हो उस पर उन्होंने कार्य किए है।जिनके कारण उनको हमेशा याद किया जाता है।

Related Post