Breaking
Fri. Aug 14th, 2026

आंज भोज क्षेत्र के नाम एक और उपलब्धि

आंज भोज क्षेत्र के नाम एक और उपलब्धि

जिला सिरमौर का पांवटा साहिब विधानसभा के तहत आने वाले आंज भोज के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। HAS, HAS,HPS, तहसीलदार के साथ साथ मेडिकल के क्षेत्र में क्षेत्र के युवा और युवती नाम रोशन कर रहे है।

अब भैला गांव की कुमारी आरती तोमर ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी टेस्ट क्वालीफाई किया है। और मेडिकल कॉलेज नाहन में छह महीने का प्रशिक्षण कर रही है।

आरती पिता एस. आर. तोमर जेबीटी और माता कोशल्या देवी गृह पत्नी हैं। आरती ने अपनी स्कूलिंग जीएसएसएस भगानी से की। उन्होंने पदमावती नर्सिंग कॉलेज नाहन से जीएनएम और महर्षि मार्कंडेय कॉलेज मुलाणा से बीएससी नर्सिंग की।

Related Post