Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

शाबाश जयेश : 5 किलोमीटर पैदलकर किया 12 वीं मे टॉप : सिरमौर की ये 7 बेटियां भी टॉप 10 में

शाबाश जयेश : 5 किलोमीटर पैदलकर किया 12 वीं मे टॉप : सिरमौर की ये 7 बेटियां भी टॉप 10 में

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर में 7 बेटियों ने हिमाचल में 12वीं की परीक्षा में टॉप 10 में जगह बनाई है। इसके अलावा शिलाई क्षेत्र के मिस्त्री के बेटे जयेश ने पूरे हिमाचल प्रदेश में टॉप कर इलाके को गौरवान्वित किया है।

1 जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संराह की वृंदा ठाकुर ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ वाणिज्य संकाय में प्रदेश में टॉप किया है।

2 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब की मेघा डिमरी ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

3 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहालगढ़ की अंजू प्रिया ने वाणिज्य में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।

4 बीकेडी स्कूल पांवटा साहिब की अनीशा 98 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

5 नहान के एसवीएन स्कूल की वंशिका ने विज्ञान संकाय में।
6 कैरियर एकेडमी स्कूल की रुशदा ने।
7 एवीएन स्कूल नहान की कृपनीत कौर ने टॉप टेन में जगह बनाई है।

वहीं दूसरी और कला संकाय में प्रथम रहे जयेश शर्मा कुलाह गांव (पनोग) से पांच किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाते थे। और कभी स्कूल से अनुपस्थित नहीं रहा। ज्येष अपने जरवा जुनैली स्कूल का पहला ऐसा विद्यार्थी है, जो हिमाचल का टॉपर बना है।

पिछले साल ज्येष की बहन साक्षी शर्मा भी कला संकाय में प्रदेश में नौवें स्थान पर रहीं। ज्येष प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
पांवटा साहिब के बीकेडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवीनगर की छात्रा अनिशा ने पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

स्कूल की मेधावी छात्रा अनिशा ने कामर्स संकाय में 500 मे से 490 यानि 98 फीसदी अंक हासिल किए है। कामर्स संकाय की टाॅपर भी सिरमौर जिले के सराहं से है जिसके अनिशा से मात्र दो अंक अधिक है। अनिशा की इस उपलब्धि पर स्कूल में उत्साह का माहौल है।

स्कूल प्रधानाचार्य यशपाल सैनी ने बताया कि अनिशा ने कामर्स में 98 फीसदी अंक लेकर स्कूल ही नही बल्कि अभिभावक और जिला सिरमौर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। इस खुशी के मौके पर अनिशा स्कूल पंहुची जहां स्कूल प्रबंधन ने उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही स्कूल का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहने पर स्टाफ को भी बधाई दी है।
अनिशा ने इस सफलता का श्रेय गुरूजनों और अभिभावकों को दिया है। अनिशा का सीए बनना है।

जिला सिरमौर के पोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटडी ब्यास के शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी ब्यास स्कूल का +2 क्लास का रिजल्ट बेहतरीन रहा।

शिक्षा बोर्ड धर्मशाला हिमाचल प्रदेश ने +2कक्षा का रिजल्ट घोषित किया। +2 कक्षा में 13 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें 13 छात्र,छात्राओं, में 10 ने फर्स्ट पोजीशन हासिल की। रितिका गांव चंदपुर ने 414 अंक(83%) प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया, वही शिवानी व्यास ने 412 अंक(82.4%) लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

राधिका गांव चन्दपुर ने 400 अंक (80%)प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 3 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं वही 4 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक लेकर विद्यालय में विशेष उपलब्धि हासिल की है।

प्लस टू के वार्षिक परिणाम में फिजिकल एजुकेशन विषय में 13 में से 12 बच्चों ने, वही इतिहास विषय में 13 में से 9 बच्चों ने,हिंदी में 13 में से 7 विद्यार्थियों ने, राजनीति शास्त्र में 13 में से 4 बच्चों ने एवं अंग्रेजी विषय में 13 में से एक विद्यार्थी ने डिस्टिंक्शन प्राप्त कर विद्यालय के लिए विशेष उपलब्धि अर्जित की है! प्लस टू कक्षा के विद्यार्थियों को विशेष रूप से विद्यालय में आमंत्रित किया गया ,उन्हें मिठाई खिलाकर मीठा मुंह कराया गया एवं बधाई तथा शुभकामनाएं प्रेषित की गई! इस अवसर पर एसएमसी प्रधान मान सिंह, प्राइमरी एसएमसी प्रधान विद्या देवी व धर्मपाल ने स्कूल अध्यापकों व प्रधानाचार्य अजय शर्मा को,‌जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने +2 क्लास का रिजल्ट बहुत अच्छा दिया है।

Related Post