पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट आ गया है। जिसमें गवर्नमेंट मॉडल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने अपना परचम लहरा दिया है स्कूल की छात्रा मेघा डिमरी आर्ट्स संकाय में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान लेकर विद्यालय और जिला सिरमौर को गौरवान्वित किया है।
मेघा ने 96. 6 प्रतिशत मार्क्स लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मेघा डिमरी के पिता किसी निजी कंपनी में कार्यरत हैं और माता घरेलू महिला है। मेघा डिमरी के प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
प्रधानाचार्य डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद ने छात्रा और उसके परिजनों को तथा आर्ट्स संकाय के सभी अध्यापकों को बधाई दी है। विद्यालय का तीनों संकायओं का परिणाम भी अच्छा रहा है। विज्ञान और वाणिज्य संकाय में भी कनन प्रकाश ने 86प्रतिशत तथा आशी अत्री और तृप्ति चौहान ने 91 परसेंट लेकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय का पूरा परिणाम बहुत ही अच्छा रहा है।

