Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

12th: साइंस में ओजस्वनी उपमन्यु ऊना और आर्ट में तरनीजा शर्मा उना और कॉमर्स में वृंदा ठाकुर सिरमौर टॉपर

12th: साइंस में ओजस्वनी उपमन्यु ऊना  और आर्ट  में तरनीजा शर्मा उना और कॉमर्स में वृंदा ठाकुर सिरमौर टॉपर

पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज 12th क्लास का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें साइंस में ओजस्वनी उपमन्यु ऊना और आर्ट में तरनीजा शर्मा उना और कॉमर्स में वृंदा ठाकुर सिरमौर टॉपर रही है।

डा० निपुण जिन्दल अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2023 में संचालित की गई बारहवीं कक्षा के परीक्षार्थियों की द्वितीयअवधि की परीक्षा, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार, अनुपूरक परीक्षा, डिप्लोमा धारक परीक्षार्थियों की परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया जाता है।

सम्बन्धित परीक्षार्थी बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान परीक्षा परिणाम की जानकारी दूरभाष न० 01892-242139 (मण्डी, लाहौल स्पीति), 242140 ( कांगडा), 242141 (शिमला,किनौर, हमीरपुर), 242142 (चम्बा, बिलासपुर, कुल्लु), 242150 (ऊना, सोलन, सिरमौर) पर सुबह 10
बजे से साँय 5 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड
www.hpbose.org पर एक Link में Term II Theory तथा दूसरे Link में Term-1 व ॥
उपलब्ध है।की वैवसाईट का final Result
उपरोक्त के अतिरिक्त डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा यह भी बताया कि जो परीक्षार्थी प्रथम अथवा द्वितीय अवधि की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा में से किसी विषय की परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं, ऐसे परीक्षार्थियों को उस विषय में अनुपस्थित
दर्शाया गया है तथा परीक्षा परिणाम पूर्व निर्धारित मानदण्ड अनुसार ही घोषित किया गया है।

उक्त परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं (Term-II) की पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी सम्बन्धित पाठशाला के माध्यम से केवल ऑनलाईन प्रणाली द्वारा बोर्ड की वेवसाईट www.hpbose.org पर पुनर्मूल्यांकन हेतु 500/- रुपये व पुनर्निरीक्षण हेतु 400/- रुपये प्रति
विषय की दर से दिनांक 04.06.2023 तक आवेदन कर सकते हैं। केवल पुनर्मूल्यांकन हेतु आवेदन करने के लिए सम्बन्धित विषय में कम से कम 20% अंक होना अनिवार्य है। आवेदन
पत्र केवल ऑनलाईन के माध्यम से ही मान्य होंगें तथा बिना शुल्क के आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।

Related Post