Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

इन गरीब के पास नहीं : तो कहां है एक लाख करोड़ ? पढ़िए पूरी ख़बर

इन गरीब के पास नहीं : तो कहां है एक लाख करोड़ ? पढ़िए पूरी ख़बर

पांवटा साहिब : अब 2000 का नोट चलन से बाहर होने से अब अफरा-तफरी मचने वाली नहीं है। अब गरीबों को लाइन में लगने की जरूरत है नही,  क्योंकि गरीब के पास  ₹2000 नोट नहीं है। अब लाइन में लगने वालों के पास अब दो हज़ार के नोट हैं ही नहीं। रिज़र्व बैंक ने चार साल पहले ही इन नोटों की छपाई बंद कर दी थी। आम आदमी जिन एटीएम से ज़रूरत के लिए पैसे निकालता है, उन एटीएम ने लगभग साल भर पहले से दो हज़ार के नोट बंद कर दिए थे।

दो हज़ार के नोट अब उन्हीं अफ़सरों के पास हैं जो रिश्वत के हैं। उन्हीं कारोबारियों के पास हैं जो टैक्स चुकाए बिना करोड़ों कमाने का लालच पाले रहते हैं। या उन राजनीतिक पार्टियों के पास जो उद्योगपतियों या कारोबारियों से बेहिसाब चंदा बटोरती हैं। यह तो चंदा भी नहीं होता, एक तरह की रिश्वत ही होती है। सामान्य आदमी को तो अब इस गुलाबी नोट के दर्शन भी मुमकिन नहीं है।

दो हजार के कितने नोट गायब हुए?

केंद्र सरकार ने दिसंबर 2022 में एक प्रश्न के जवाब में बताया था कि 2000 के नोटों का चलन कम हो गया है। छह साल के अंदर दो हजार रुपये के 102 करोड़ नोट नष्ट किए गए। इसके बाद बचे हुए नोट सर्कुलेशन में होने चाहिए थे, लेकिन 54 करोड़ नोट गायब हैं। 2021-22 में दो हजार के कुल 214.2 करोड़ नोट ही चलन में थे। गायब दो हजार रुपये के 54 करोड़ नोटों की वैल्यू करीब 1.08 लाख करोड़ रुपये है। अब सरकार के इस फैसले से इन नोटों का आसानी से पता चल जाएगा।

Related Post