पांवटा साहिब: पुलिस उपमंडल साहिब के तहत पुरुवाला थाना क्षेत्र के मानपुर देवड़ा गांव में पुलिस ने एक महिला को सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है
पुलिस को सूचना मिली थी कि मानपूर देवड़ा मे एक महिला माया देवी अपनी परचुन की दूकान पर लोगो को 1 रू0 के बदले 80 रू0 का लालच देकर दड़ा सटा लगवा रही है।
इसके बाद पुलिस की टीम माया देवी की दूकान के पास पहुंची । वहां पर एक महिला दूकान के पास खड़ी होकर अपने हाथ मे एक पर्ची लिए दूकान के बाहर आने जाने वाले लोगो को एक रूपए के बदले 80 रू0 देने का लालच दे रही थी ।
जिसका नाम व पता पूछा गया तथा अपना नाम माया देवी पत्नी सुन्दर सिंह गाँव मानपूर देवड़ा तह0 पाँवटा साहिब जिला सिरमौर बतलाया।महिला के हाथ मे पकड़ी एक पर्ची को चैक किया जो पर्ची के साथ कुल 895/- रुपये बरामद किए।

