Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

शिलाई क्षेत्र में अपनी बीमार पत्नी को देखने आ रहे अध्यापक की सड़क हादसे में मौत

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस उप मंडल के तहत गिरिपार क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांटी मशवा में टीजीटी के पद पर तैनात शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर दास (51) पुत्र सूरत राम के रूप में हुई है।

शिक्षक ईश्वर दास स्कूल से छुट्टी लेकर अपनी बीमार पत्नी को देखने आ रहा था। जब वह कांटी-मशवा से अपनी गाड़ी से पांवटा साहिब आ रहे थे। इसी बीच मानल-कांटी-मशवा सड़क पर ढाक पिपली के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी के गहरी खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलैंस की सहायता से अध्यापक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया।

यहां पर चिकित्सकों ने अध्यापक को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Post