Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

कबड्डी …कबड्डी… कबड्डी..

कबड्डी …कबड्डी… कबड्डी..

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर होने वाले हिमाचल कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जिला सिरमौर से खिलाडियो के चयन के लिए लिए कबड्डी के ट्रायल आगामी 20 व 21 मई को ट्रायल रखे गए हैं ।
जिला सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि ट्रायल अब गवर्मेन्ट सीनियर सैकंडरी स्कूल गर्ल्स पाँवटा साहिब के खेल मैदान में होंगे ।

इसमें केवल जिला सिरमौर के ही खिलाड़ी भाग लें सकेंगे ।20 मई को लड़कियों के ट्रायल होंगे व 21 मई को लड़कों के ट्रायल होंगे ,जिसमे खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन सुबह 9:30 बजे से शुरू हो जाएंगे ।

ट्रायल मे हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 18 वर्ष से अधिक रखी गई है । खिलाडियो को अपने साथ आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी ।

लड़कियों के लिए भार सीमा 75 किलोग्राम व लड़कों के लिए भार सीमा 85 किलोग्राम रखी गई है।उन्होंने बताया कि यहां से चयनित खिलाड़ियों की आयोजकों की ओर से हिमाचल कबड्डी लीग के लिए बोली लगाई जाएगी ।

ट्रायल के दौरान जिला सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राणा, जिला कबड्डी एसोसिएशन महासचिव ग्यार सिंह नेगी व जिला कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जवाहर देसाई व जिला कबड्डी एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 21 मई को जिला कबड्डी एसोसियन की बैठक पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस पौण्टा साहिब मे रखी जाएगी जिसमें सभी पदाधिकारीयो का आना अनिवार्य रखा गया है ।

Related Post